पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में प्राइवेट शिक्षकों ने बैठक की। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्राइवेट शिक्षक संघ ने रामलीला मैदान में बैठक की। इसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। प्राइवेट शिक्षकों ने उन विद्यालयों का आभार जताया गया ।
रविवार को हुई बैठक में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने विधायक को ज्ञापन देकर शिक्षकों की आर्थिक मदद व स्पष्ट नियमावली के लिए सरकार से आग्रह किया गया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट शिक्षक संघ पूरे उत्तराखंड में एक मजबूत संगठन के रूप में उभर रहा है।
इसमें प्रत्येक स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। महामारी के समय में शिक्षकों के लिए एक स्पष्ट नियमावली के लिए एक महीन से जिला स्तर और राज्य स्तर पर प्रशासन व सरकार को आग्रह किया जा रहा है। इस दौरान सचिव कृष्णा कापड़ी, राहुल नबियाल, दशरथ, राकेश हावर्ड, बृजेश, किरन, हिमानी, सुनीता मौजूद रहे।