फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 09 Jul 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन (पीएसए) का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जिला पंचायत हॉल में हुआ। वहां एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डीपी जोशी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए प्रयास करने और सभी विद्यालयों को साथ लेकर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रुद्राक्ष जोशी, सचिव प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष हर्षित जोशी ने कहा कि वह समस्याओं को प्रमुखता से शासन प्रशासन के सामने रखेंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। पूर्व सचिव नवीन चंद्र कोठारी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पूरन भट्ट, राजन चंद, द्वारिका प्रसाद जोशी, दिनेश जोशी, गंगा दत्त जोशी, ललित उपाध्याय, हर्ष मेहता, ललित पंत, केसी राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें