फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नगर निगम में जल्द होगा नए भवन कर का निर्धारण

Sat, 10 May 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जल्द ही नगर के लोग नए भवन कर के दायरे में आएंगे। भवनों की गणना पूरी होने के बाद नगर निगम जल्द ही नए भवन कर का निर्धारण करेगा। इसके लिए कमेटी गठित होगी। सर्किल रेड के हिसाब से भवन कर तय होगा। नगर में 0.01 से एक प्रतिशत तक भवन कर बढ़ने का अनुमान है। नगर निगम के मुताबिक करीब छह हजार भवन स्वामी पहली बार भवन कर के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने बीते दिनों नगर में भवनों की गणना की। पूर्व में निगम के रिकार्ड में 11,518 भवनों से कर मिलता था। बीते दिनों हुई गणना के बाद नगर में भवनों की संख्या 17,000 मिली जो पूर्व की अपेक्षा 5,482 अधिक है। इनका नगर निगम को भवन कर नहीं मिल रहा है।
अब नगर निगम नए सिरे से भवन कर का निर्धारण कर सभी भवन स्वामियों से इसे वसूलेगा। भवन कर निर्धारण के लिए कमेटी का गठन होगा। नगर निगम के मुताबिक सर्किल रेट के हिसाब से भवन कर निर्धारण होगा। 0.01 से एक फीसदी तक भवन कर बढ़ेगा। निगम की आय में इससे बढ़ोतरी होगी तो भवन स्वामियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। संवाद
विज्ञापन

एक साल में वसूला 4.30 लाख रुपये भवन कर
पिथौरागढ़। नगर निगम के मुताबिक पिछले वर्ष 4,30,000 रुपये भवन कर वसूला गया। इस बार लक्ष्य बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है। ऐसे में लक्ष्य को हासिल करने के लिए निगम नए भवन कर का निर्धारण करेगा। वहीं पिछले साल भवन कर सहित संपत्ति के किराये और तह बाजारी से नगर निगम की आय 1.69 करोड़ रुपये हुई।
कोट
नगर निगम जल्द नए भवन कर का निर्धारण करेगा। भवन गणना के बाद निगम को अधिक भवन कर मिलेगा तो इससे नगर का विकास भी होगा। जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें