पिथौरागढ़। आईटीआई पिथौरागढ़ में 10 ट्रेड की 244 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वर्तमान में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिन 244 सीटों पर प्रवेश मिलेगा उसमें फिटर, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, ड्राफ्ट मैन सिविल, आरएससी, आईसीटीएसएम, वेल्डर, आशुलिपि, सचिवालय सहायक, स्वीइंग टेक्नोलॉजी ट्रेड शामिल हैं।
विद्यार्थी प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री के अनुकूल टेक्निकल कौशल विकसित कर सरकारी और निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर प्राप्त हासिल कर सकेंगे। संस्थान के मुताबिक पांच जुलाई तक प्रवेश के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। इसके बाद काउंसलिंग कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं पिछले शिक्षा सत्र में 10 ट्रेड में 174 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था जबकि 70 सीटें रिक्त रह गई थी। संस्थान को इस शिक्षा सत्र में सभी सीटों के भरने की उम्मीद है।
आईटीआई में ट्रेड के मुताबिक निर्धारित सीट का विवरण-
ट्रेड सीट
फिटर 20
इलेक्ट्रिक 20
इलेक्ट्रॉनिक 24
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24
ड्राफ्ट मैन 24
आरएसी 24
आईसीटीएसएम 24
वेल्डर 40
आशुलिपि 24
सिलाई तकनीक 20
.........
आईटीआई पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आठवीं और 10वीं पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
-दर्शन सती, प्रधानाचार्य, आईटीआई पिथौरागढ़