फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वॉलीबाल में नेपाल की सुनसेरा टीम ने जीता मुकाबला

Fri, 02 Jan 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में रं खेल महोत्सव में वॉलीबाल मुकाबले में जूझते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में रं खेल महोत्सव के तहत ग्राम स्तरीय वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। वॉलीबाल के पहले मुकाबले में नेपाल की सुनसेरा टीम ने आरकेएस की टीम को 2-0 से पराजित किया। वहीं बैडमिंटन के ओपन युगल वर्ग में सौरभ चंद और दीप जोशी की जोड़ी ने राम सिंह ह्यांकी और दशरथ खड़ायत को 2-1 से हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल और व्यासी शौका समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र बूढ़ाथोकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलों का शुभारंभ किया। रं कल्याण संस्था की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के केंद्रीय खेल सचिव डॉ. किशोर सिंह सिरखाल ने बताया कि वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए 24 टीमों ने पंजीकरण कराया है। बैडमिंटन में 11 युगल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान यूथ फोरम के खेल सचिव मंगल बुदियाल, राम सिंह ह्यांकी, महेंद्र सिपाल, राकेश रोकली, दीपक पुनेठा, करन थापा, हरक बुदियाल, महेंद्र ह्यांकी अरविंद खैर, दीपक रोकली सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें