फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में नेपाली गीतों की धूम

Tue, 20 Nov 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौलजीबी मेले में सोमवार रात नेपाली गीतों की धूम रही। दर्शकों ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

विज्ञापन


मेले में ब्लॉक प्रमुख राधा देवी और बीडीसी रुकुम सिंह बिष्ट ने नेपाल से अंजलि अधिकारी, खेम बहादुर, सविता परिहार की टीम को बुलाया। गायकों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। डांसर अंजलि अधिकारी ने नेपाली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नेपाली गीतों के धमाल से ब्लॉक प्रमुख समेत कई भाजपा नेता मंच पर जमकर थिरके।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राधा देवी और विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन अशोक सिंह नबियाल को मेला कमेटी ने अन्य सभी अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान मेलाधिकारी राजकुमार पांडेय, लीला बनग्याल, लक्ष्मी परमार, उर्मिला डाबरा, महेंद्र बुदियाल, हरीश धामी, हरीश गुंज्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी  
धारचूला। जौलजीबी के थानाध्यक्ष द्वारा एक होटल स्वामी को थप्पड़ मारने और बिना चेतावनी दिए लाठीचार्ज करने पर युवाओं में आक्रोश भड़क गया। लाठीचार्ज में जहां कुछ लोगों को चोटें आईं, वहीं किसी का मोबाइल भी टूट गया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह धर्मशक्तू ने नेतृत्व में युवाओं ने थानाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि मेले में आने वाले लोगों से अभद्रता की जा रही है। थानाध्यक्ष भीम भाष्कर आर्य ने बताया कि कुछ लोग मेले में महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिन्हें खदेड़ा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें