फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र को नक्शे में शामिल करने के बाद, भारत की सीमा पर अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत कर रहा नेपाल

Mon, 22 Jun 2020 04:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र को अपने नक्शे में शामिल करने के बाद अब नेपाल, भारत की सीमा पर अपना सुरक्षा तंत्र मजबूत करने में जुटा हुआ है। नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर आज तक कभी इस तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। नेपाल के दुमलिंग से छांगरू के 42 किमी व छांगरू से कालापानी तक नेपाल ने पिछले 70 सालों में कभी भी अपने सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की थी।

विज्ञापन


उत्तराखंड : चीन सीमा पर पहुंचे सेना के शीर्ष अधिकारी, अग्रिम चौकियों के निरीक्षण के लिए भरी उड़ान

केवल झूला पुलों में ही नेपाल प्रहरी के जवान तैनात रहते थे। इन क्षेत्रों में कभी भी नेपाली सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग भी नहीं होती थी। परंतु कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपने नक्शे में बताकर नेपाल के द्वारा दुमलिंग से छांगरु, तिंकर व कालापानी तक अपने सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर बार्डर आउट पोस्टों का निर्माण कर रही है नेपाली सेना

नेपाली सेना सीमा पर बार्डर आउट पोस्टों का निर्माण कर रही है। छांगरू में बार्डर आउट पोस्ट बनाने के बाद काली नदी के किनारे छह और पोस्ट बनाने की योजना है। सीमा पार नेपाल की गतिविधियों को देखते हुए भारत में तैनात सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं।

नेपाल की तरफ से कोई भी अवांछित गतिविधि न हो इसके लिए भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने अपने जवानों की संख्या धारचूला से कालापानी तक बढ़ा दी है। वहीं चीन सीमा पर खराब मौसम में भी नाभीढ़ाग से लिपुलेख तक भारतीय सुरक्षा बलों के द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही है। हालांकि वतर्मान में पिथौरागढ़ जिले से सटी भारत-चीन और भारत-नेपाल दोनों सीमाओं में शांति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें