फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच नेपाल की टीम ने जीता

Fri, 12 Jan 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार दोनों टीमों के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेल समिति चौदांस की ओर से आयोजित सेवन-ए-साइड छिपला कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेपाल की टीम ने जीत लिया। उद्घाटन मैच नेपाल एवं फ्रेंड्स क्लब के बीच हुआ। नेपाल की टीम ने 73 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब की टीम 43 रन पर ऑल आउट हो गई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने मैच का विधिवत उद्घाटन किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे पूर्व पंचायतीराज सचिव सीएस नपलच्याल का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। चौदांस खेत समिति राम सिंह ह्यांकी ने बताया कि प्रथम विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय को 15 हजार रुपये एवं ट्राफी दी जाएगी। मैन आफ द मैच को 1500 रुपये एवं मैन ऑफ सीरीज को 2500 रुपये का नकद पारितोषिक दिया जाएगा।

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत, क्षेत्र प्रमुख नेत्र कुंवर, रं कल्याण संस्था के महिमन ह्यांकी, दौलत फकलियाल, देवकृष्ण फकलियाल, मोहन तत्वाल, डॉ. किशोर सिर्खाल, मोहित ह्यांकी आदि उपस्थित थे। संचालन राम सिंह ह्यांकी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें