फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल डालने के लिए कल से बिजली कटौती होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में 13 जनवरी से बिजली की नई केबल बिछाने का काम किया जाएगा। इसके लिए नगर के लोगों को साढ़े छह घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि 13 जनवरी को कुमौड़, खलगड़ा, भदेलबाड़ा फील्ड क्षेत्र में लाइन डालने का काम किया जाना है। इसलिए उस क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। 14 जनवरी को रई, सनवाल बैंड, शिव विहार कॉलोनी, कैलाशपुरी क्षेत्र में काम होना है। 15 जनवरी को सरस्वती विहार कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, पियाना, नर्स सेंटर क्षेत्र में लाइन डालने का काम होगा।

16 जनवरी को लुंठ्यूड़ा क्षेत्र में नई लाइन डाली जाएगी। 17 जनवरी को चोरसुला, भदेलबाड़ा क्षेत्र में लाइन डालने का काम होगा। काम के दिन संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक बिजली नहीं आएगी। नई केबल डालने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें