फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी पहुंची बैतड़ी

विज्ञापन
बैतड़ी में नेपाल की राष्ट्रपति का स्वागत करते स्थानीय अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी प्रदेश नंबर सात के तीन दिवसीय भ्रमण पर बृहस्पतिवार को बैतड़ी पहुंचीं। उन्होंने यहां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने दार्चूला के मॉडल मल्लिकार्जुन माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे दोपहर के समय बैतड़ी के पाटन एयरपोर्ट पर उतरीं। वहां उनके स्वागत के लिए प्रदेश नंबर सात के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट, मंत्री माया भट्ट, बैतड़ी के सांसद और पूर्व मंत्री दामोदर भंडारी, सीडीओ, डीएसपी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहां उन्होंने भीमदत्त प्राविधिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। वहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर दो बजे नेपाल के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन करने आईं। उसके बाद उनका दशरथ चंद और पाटन नगरपालिकाओं में नागरिक अभिनंदन किया गया। उनके भ्रमण से जिले में होने वाले विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ने कैलाली में विश्व नेपाली साहित्य महोत्सव में भी हिस्सा लिया। शुक्रवार को वे डडेलधूरा और कंचनपुर में आयोजित होने वाले शुक्लाफॉटा महोत्सव में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें