उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छह जनवरी को एक माह की छुट्टी काटकर लेले वड्डा से ड्यूटी के लिए गुवाहाटी के लिए निकला आईटीबीपी का जवान लापता हो गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर लापता जवान का पता लगाने की मांग की है।
गुवाहाटी में तैनात वड्डा लेलू निवासी जवान दिपेश चंद पुत्र किशन चंद छह जनवरी से लापता हैं। सीओ आरएस रौतेला ने बताया जवान के पिता ने वड्डा चौकी में तहरीर दी है। बताया कि दिपेश एक माह की छुट्टी पूरी कर निकले थे।
उनके पिता ने बताया घर से जाने के बाद दिपेश का फोन भी बंद आ रहा है। कमांडेंट का पत्र घर पहुंचने के बाद परिजनों को जवान के लापता होने की जानकारी मिली। सीओ ने बताया मामला दर्ज कर लापता जवान की खोज शुरू कर दी है।