फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की कांबिंग

Fri, 18 Nov 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर महाकाली के किनारे कांबिंग करते एसएसबी और पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर महाकाली के किनारे एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कांबिंग शुरू कर दी है। नोटबंदी के बाद नेपाल से 500 और 1000 के नोट अवैध तरीके से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाए जाने की आशंका के बाद यह कदम उठाया गया है। कांबिंग एक महीने तक इसी तरह जारी रहेगी। नेपाल में भी कई व्यापारियों और नागरिकों के पास भारी मात्रा में 500 और 1000 के नोट होने की सूचना है। इन नोटों को भारतीय बैंकों में जमा करने के लिए अवैध तरीका भी इस्तेमाल हो सकता है। हाल ही में झूलाघाट झूलापुल में 2.65 लाख के नोट पकड़े गए थे। एसएसबी मुख्यालय से मिले आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


एसएसबी 55वीं वाहिनी ई कंपनी और थाना पुलिस झूलाघाट ने शुक्रवार को झूलाघाट से तालेश्वर तक कांबिंग की। कांबिंग के दौरान किसी प्रकार की अवांछित घटना सामने नहीं आई। इसके अलावा नेपाल के रास्ते नकली मुद्रा आने की आशंका को रोकने के लिए भी यह कदम उठाया गया है। अभी भारतीय बैंकों में अप्रचलित नोट जमा हो रहे हैं। इसका फायदा अराजक तत्व उठा सकते हैं। कांबिंग में एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रसाद भट्ट, मुहम्मद टाफेल, हरीश सिंह, नारद वासुमत्री, आनंद दीव खालको, टीएच किपगेन और पुलिस के कांस्टेबल संजय सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें