फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाव संचालन के लिए हल्दू विनायक क्षेत्र का नेपाल प्रशासन ने किया निरीक्षण

Sun, 21 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल क्षेत्र में हल्दू विनायक घाट का निरीक्षण करती नेपाल प्रशासन की टीम। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हल्दू और विनायक क्षेत्र का नेपाल प्रशासन ने नाव संचालन के लिए निरीक्षण किया। हल्दू और विनायक क्षेत्र पर कोई झूलापुल नहीं होने के चलते नेपाल और भारत के लोग नाव से आवाजाही करते हैं। भारत की ओर से अनुमति नहीं मिलने के कारण हल्दू में नाव का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को बैतड़ी (नेपाल) के सीडीओ सुरेश पंथी ने बैतड़ी सशस्त्र बल के डीएसपी गंगा पंत, बैतड़ी पुलिस के डीएसपी प्रेम साही और पंचेश्वर गांव पालिका की उपाध्यक्ष बीना चंद के साथ संयुक्त रूप से हल्दू और विनायक घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने गांव पालिका के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि हल्दू विनायक घाट पर नाव संचालन के संबंध में पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी से बात की गई है।
सीडीओ बैतड़ी ने सकारात्मक वार्ता के लिए डीएम पिथौरागढ़ का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने समस्या के हर संभव समाधान करने की बात कही। हल्दू और विनायक घाट पर नाव चलाने की अनुमति नहीं मिलने की समस्या को पंचेश्वर गांव पालिका और स्थानीय लोगों ने बैतड़ी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर समाधान करने का अनुरोध किया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए रविवार को बैतड़ी के सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भारतीय क्षेत्र हल्दू और नेपाल के विनायक के बीच काली नदी में नाव का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल और भारत के सीमावर्ती गांवों के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। इसके अलावा आराध्य देवी देवताओं की पूजा और जरूरी सामान के लिए भी नेपाल के लोग भारतीय बाजारों पर ही अधिक निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें