फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न तो दीवार बनाई और न ही नालियां बनाईं

Fri, 19 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सराड़ी-मरौठ सड़क की हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल तहसील के अंतर्गत मसराड़ी से मरौठ तक ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना के तहत बनाई गई सड़क लोगों के लिए आफत का कारण बन गई है। न तो सड़क किनारे दीवार लगाई गई है और न ही नालियां बनाई गई हैं। बारिश के समय सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि सड़क पर बारिश के समय पानी फैल जाता है और जब बारिश रुकती है तो गड्ढों में चल पाना संभव नहीं होता।
विज्ञापन


मरौठ गांव को सड़क की सुविधा देने के लिए हाल ही में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने इस सड़क का निर्माण किया था। सड़क के निर्माण का काम सौंपते समय स्पष्ट गाइडलाइन थी कि ऐसी सड़कों को मानक के हिसाब से बेहतर बनाया जाए। उनमें समय पर डामर बिछा दिया जाए। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने शुक्रवार को यह मामला जिलाधिकारी के सामने रखा।

बताया कि इस सड़क से स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। आम लोगों को भी इसी सड़क से आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो इलाके के लोग आंदोलन करेंगे। डीएम एचसी सेमवाल ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिकारियों से तत्काल सड़क को दुरुस्त करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें