फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नीरज को मिला भारत नेपाल मैत्री सम्मान

Mon, 06 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल में सम्मान प्राप्त करते नीरज चंद्र जोशी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा कवि और साइबर एक्सपर्ट नीरज चंद्र जोशी को नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के खोचलेक में आयोजित दो दिवसीय दोगड़ाकेदार साहित्य सम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में नेपाल भारत मैत्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व विदेश और उड्डयन मंत्री वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप कुमार ज्ञवाली, सुदूर पश्चिम प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री, इतिहासकार राजेंद्र सिंह रावल को नीरज चंद्र जोशी ने अपनी पुस्तक साइबर जागरूकता और सुरक्षा भेंट की। दोनों ने पुस्तक की सराहना करते हुए साइबर क्राइम के दौर में इसे जन-जन के लिए उपयोगी बताया। नीरज ने बताया कि दोगड़ाकेदार साहित्य सम्मेलन के आयोजक राष्ट्रीयता संरक्षण अभियान के अध्यक्ष प्रसिद्ध नेपाली साहित्यकार हेमबाबू लेखक उनकी पुस्तक का नेपाली भाषा में अनुवाद करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें