फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा में नीरज और राखी सबसे तेज दौड़े

Fri, 01 Dec 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में खेल महाकुंभ के दौरान वालीबाल प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर-19 के विभिन्न मुकाबले हुए। 100 मीटर दौड़ में मूनाकोट के नीरज टम्टा और विण की राखी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


फर्राटा दौड़ में बेड़ीनाग के धीरज सिंह और बालिका वर्ग में डीडीहाट की तनुजा ने दूसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ बेड़ीनाग के गोपाल सिंह ने जीती। विण के पारस सिंह दूसरे, कनीलीछीना के नीरज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विण की प्रियंका नाथ पहले, बेड़ीनाग की मनीषा टम्टा दूसरे, डीडीहाट की पूजा चौहान तीसरे, 400 मीटर दौड़ में विण के नवीन कोरंगा, डीडीहाट के सुनील कुमार, बेड़ीनाग के नरेंद्र सिंह, बालिका वर्ग में धारचूला की मीना बाफिला, बेड़ीनाग की किरन बोरा, विण की राखी ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चक्का क्षेपण में बेड़ीनाग के नीरज कुमार पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में विण की हेमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता विण ने जीती। कनालीछीना उप विजेता रहा। वॉलीबाल का खिताब डीडीहाट ने विण को हराकर जीता। फुटबाल प्रतियोगिता पर विण ने कब्जा जमाया। खोखो बालिका में कनालीछीना, बालक में बेड़ीनाग ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अंडर-19 जिला स्तरीय बैडमिंटन टीम का चयन किया गया, जिसमें दीपांक वर्मा, कैलाश, सूरज, प्रीति कार्की को चुना गया। आंखों देखा हाल डॉ. राजेंद्र पाठक, भाष्करानंद जोशी, राजेंद्र जोशी ने सुनाया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्या, जिला खेल समन्वयक माध्यमिक भूपाल चुफाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें