फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में इस बार भी होगी राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता

Fri, 28 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में इस बार 10 से 20 जून तक राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता होगी। वर्ष 2015 में भी यहां राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इस बार प्रतियोगिता को ज्यादा बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में कहा गया कि टीमों को आमंत्रण, वित्तीय व्यवस्था, आयोजन समिति का गठन शीघ्र कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के पास इस समय 12 लाख रुपये हैं। वर्ष 2015 में कराई गई प्रतियोगिता में 22 लाख रुपये का खर्च आया था। इस बार यह खर्च 30 लाख रुपये तक हो सकता है। पिछली बार प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। यूपी और पंजाब की महिला टीम भी प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। तब विजेता टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता को एक लाख और तीसरे स्थान पर रही टीम को 50 हजार रुपये दिए गए थे। इस बार टीमों की संख्या बढ़ सकती है और इनाम की राशि बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।

डीएम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी से कहा है कि दो दिन के भीतर समितियों का गठन कर तैयारी शुरू कर दें। प्रतियोगिता को आयोजित कराने के लिए राष्ट्रीय फुटबाल संघ को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में सीडीओ आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें