फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजंग पुल से सामान लदे खच्चर गुजरने लगे

Sun, 29 Oct 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नजंग पुल से सामान लेकर आता खच्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगती और मालपा को जोड़ने के लिए नजंग नाले पर बनाए गए लोहे के पुल से रविवार को सामान से लदे खच्चरों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने पुल से आवाजाही शुरू होने की जानकारी जिलाधिकारी सी रविशंकर को दे दी है। लोनिवि ने 30 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से किया है। नजंग का अस्थायी पुल 13 अगस्त की देर रात आई आपदा में बह गया था।
विज्ञापन


लोनिवि ने नजंग नाले पर पक्का पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था और शासन ने इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दे दी। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि नया पुल काफी मजबूत है और इसे नजंग नाले से काफी ऊंचाई पर बनाया गया है। ताकि नाले का प्रवाह बढ़ने पर भी इसे किसी प्रकार की खतरा न हो। पुल पर बिछाया गया सीमेंट अच्छी तरह सूखने के बाद रविवार सुबह इसे खच्चरों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया गया है।

अब मांगती से मालपा तक सीधा पैदल संपर्क हो गया है। मालपा से गुंजी के बीच पैदल रास्ता पहले ही दुरुस्त कर लिया गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि पुल से जानवरों की आवाजाही होने से अब मौसमी प्रवास पर आने वालों और तिब्बत व्यापार से सामान लेकर आने वाले व्यापारियों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोनिवि ने तय समय में पुल का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें