फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नमो गंगे तरंगे पाप हारी, सदा जय हो...

विज्ञापन
गंगोलीहाट में आयोजित रामलीला मंचन का एक दृश्य।  संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में रामलीला का मंचन जारी है। पिता की आज्ञा पाकर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए जाते हैं। गंगा नदी के किनारे उन्हें केवट मिलते हैं। केवट राम, लक्ष्मण और सीता का स्वागत कर उन्हें अपनी नाव में बैठाकर गंगा पार कराते हैं। गंगा पार करते वक्त वनवासी राम लक्ष्मण सीता, नमो गंगे तरंगे पाप हारी, सदा जय हो, सदा जय हो तुम्हारी ...गाते हैं। दूसरी तरफ सुमंत राम, लक्ष्मण को वन जाने से रोकने में असफल रहते हैं और विलाप करते हुए कहते हैं कि अवध में कह मुख ले जाऊं, कहूं क्या पूछें जब राजा...।
विज्ञापन

राम के वन जाने पर राजा दशरथ, पुत्र के वियोग में अपने प्राण त्याग देते हैं। राजा दशरथ की मृत्यु के बाद ननिहाल गए भरत और शत्रुघ्न को बुलाने दूत भेजा जाता है। इस बीच राजा दशरथ को श्रवण कुमार के माता-पिता से मिले श्राप का दृश्य दिखाया जाता है। रामलीला मंचन के इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री पाठक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आकर रामलीला देखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें