फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गौरीहाट में भटेड़ी ने जीता वॉलीबाल का उद्घाटन मैच

Fri, 03 Oct 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गौरीहाट में वॉलीबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मौके पर दायित्धारी गणेश भंडारी और अन्य अति​थि। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)।गौरीहाट में जय जगन्नाथ स्वामी वॉलीबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भटेड़ी की टीम ने रियांसी की टीम को पराजित किया। टूर्नामेंट में हरिद्वार, खटीमा, टनकपुर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, जेएमएस डीडीहाट, सल्मोड़ा, भटेडी रियांसी, गौरीहाट ए, गौरीहाट बी और नेपाल की एक टीम सहित 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। गौरीहाट के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुक्रवार को मुख्य अतिथि दायित्वधारी गणेश भंडारी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर बीजेपी के जिला महामंत्री इंद्र लुंठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश रावत, ग्राम प्रधान गौरीहाट ज्योति धरियाल और संजीव जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें