फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम गायब होने पर हंगामा

Sun, 04 Sep 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर विरोध जताते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड़ीनाग व्यापारसंघ चुनाव के लिए शनिवार को जारी की गई मतदाता सूची में कई व्यापारियों के नाम गायब होने से हंगामा खड़ा हो गया था। कई प्रत्याशियों के विरोध के बाद छूटे हुए नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर सहमति बनी थी। इसी क्रम में रविवार को 130 नए नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। व्यापार संघ चुनाव के संरक्षक मंडल ने पूर्व में 391 मतदाताओं की सूची जारी की थी। रविवार को नए 130 मतदाताओं के नाम जुड़ने के बाद अब मतदाताओं की कुल संख्या 521 हो गई है।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर रविवार को व्यापार मंडल की आपात बैठक में काफी गहमागहमी रही। पूर्व और निवर्तमान पदाधिकारियों पर व्यापारी हित के अनुरूप कार्य नहीं करने के आरोप भी लगे। मोहन सिंह धानिक ने कहा कि संगठन में कमजोरी और व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण व्यापारियों का दमन हो रहा है। काफी जद्दोजहद के बाद सूची में छूटे गए नामों को शामिल करने में सहमति बनी। इसके बाद सभी छूटे नाम दर्ज करा लिए गए। बैठक में व्यापार संघ संरक्षक मंडल के इंद्र सिंह धानिक, जीवन पाठक, किशन पंत और शफी अहमद के अलावा संभावित प्रत्याशी और भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। 

दावेदारों ने जमा किए नामांकन पत्र
व्यापार संघ चुनाव के निर्वाचन अधिकारी जेसी पाठक ने बताया कि रविवार को अध्यक्ष पद पर राजेश पंत, देव सिंह गैड़ा, ललित सिंह महरा और कमलेश बाफिला ने नामांकन पत्र दाखिल कर लिया है। उपाध्यक्ष पद पर कमल खाती और अनिल बाफिला, महासचिव पद पर अर्जुन मेहरा, ललित बाफिला, उपसचिव पद पर दान सिंह मेहरा, गिरिजा किशोर पंत, कमलेश बाफिला और कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत उप्रेती, गोपाल सिंह, बलवंत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में संपन्न कराई जा रही है। पाठक ने बताया कि 7 सितंबर को जांच और वापसी होगी। 9 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें