फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नाम अली और दीवारों पर उकेरता है भगवान राम के चित्र

Sun, 14 Jan 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संजू पंत
विज्ञापन

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रामलीला मंच पर आजकल कई लोग भगवान राम और भरत मिलाप के चित्र के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। भगवान राम और भरत के मिलाप के इस दृश्य को चित्रकार रागिब अली ने दीवार पर उकेरा है।
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पूरे देश में रामनाम की धूम मची हुई है। डीडीहाट के रामलीला मैदान में भी बड़ी संख्या में लोग एक पेंटिंग के साथ सेल्फी और फोटो खिंचाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इस चित्र को रामलीला कमेटी की पहल पर पेंटर रागिब अली ने अपने खर्चे पर बनाया है। श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का चित्रकूट में भरत से मिलाप के दीवार पर उकेरे इस चित्र को रागिब ने मानो जीवंत कर दिया हो। मुंबई से डीडीहाट आए पेंटर अली बताते हैं कि वह जितना रहीम को मानते हैं उतना ही वह श्रीराम को भी मानते हैं।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के सचिव संजय पंत ने बताया कि जबसे रामलीला मंच में राम-भरत मिलाप की पेंटिंग बनी है तबसे रोजाना कई लोग अपने परिवार के साथ रामलीला मंच पर आकर फोटो खिचाते हैं। 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के बाद से मंच पर सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें