जौलजीबी में बंद पड़ी नालियों को खुलवाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जौलजीबी बाजार में नाली की सफाई नहीं हो सकी है। इस कारण नालियां चोक हैं। क्षेत्र के लोगों ने डीएम आनंद स्वरूप को ज्ञापन सौंपकर जलनिकासी की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को व्यापार मंडल जौलजीबी की संरक्षक शकुंतला दताल के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि जौलजीबी बाजार में पिछले साल से नालियां बंद हैं।
वह कई बार बीआरओ के अधिकारियों को मौखिक बता चुके हैं। इसके बाद भी बंद नालियों को नहीं खोला जा सका है। नालियां बंद होने से जौलजीबी बाजार में बदबू आ रही है। इससे लोग परेशान हैं।
उन्होंने नालियों को शीघ्र न खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान बसंती दास, मीना दताल, धीरेंद्र चलाल, भरत सिंह कन्याल, आरिफ अहमद, दीपक कुमार, अंकुश सिंह, भागीरथ सिंह आदि रहे।