फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के दर्शन में नहीं हुई कोई परेशानी

Tue, 02 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
यात्रा पूरी कर लौटा कैलास यात्रियों का दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर 9वां दल भी लौट गया है। मंगलवार सुबह पर्यटक आवासगृह पहुंचे यात्रियों का जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा दल के लायजन आफीसर गया प्रसाद ने बताया कि तिब्बती क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा में काफी सुधार आ गया है। अब यात्रियों को भोजन, आवास की सही व्यवस्था मिलने लगी है। भारतीय क्षेत्र में केएमवीएन और आईटीबीपी की सेवाएं बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह दोनों संस्थाएं यात्रा में सहयोग न करें तो इतनी कठिन यात्रा को कर पाना संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उनके दल को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। रास्ते खुले मिले।
विज्ञापन


पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों का स्वागत किया। 9वें दल में 10 महिलाओं समेत 35 यात्री हैं। दल के सदस्य मंगलवार को यहां से जागेश्वर धाम को रवाना हुए। बुधवार सुबह दिल्ली को प्रस्थान करेंगे। यात्रियों के स्वागत के समय समन्वयक राहुल, महेश कांडपाल, संजय, नारायणदत्त, सुनील, गणेश आदि थे। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर अब तक 13 दल जा चुके हैं, जबकि नौ दल यात्रा पूरी कर लौट आए हैं। इस बार कैलास मानसरोवर की यात्रा पर 18 दल जाएंगे। 

दो यात्रियों को हेलीकॉप्टर से लाया गया धारचूला
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 11वें और 12वें दल के एक-एक सदस्य को मंगलवार को गुंजी से हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। 11वें दल में शामिल दिल्ली निवासी राजेंद्र अग्रवाल ने नाभीढांग से आगे की यात्रा कर पाने में असमर्थता जता दी और वह दो दिन पहले गुंजी आ गए थे, जबकि 12वें दल में शामिल दिल्ली की ही मीनू टंडन गुंजी में हुए स्वास्थ्य परीक्षण में अनफिट हो गई। उनको डॉक्टरों ने आगे की यात्रा की इजाजत नहीं दी। दोनों यात्रियों को आधार शिविर धारचूला लाया गया है। यात्राधिकारी डीएस बिष्ट ने बताया कि दोनों यात्रियों को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें