फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाचनी पुलिस पर वाहनों का गलत चालान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी थाना पुलिस ने सोमवार शाम यातायात नियमों के उल्लंघन में नौ पर्यटक वाहनों का चालान कर दिया। पयर्टकों ने पुलिस पर चालान करने में मनमानी, अभद्रता करने और चालान रसीद तक नहीं देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने नियमानुसार चालान करने की बात कही है।
विज्ञापन

कोलकाता के पर्यटक सोमा चटर्जी ने कहा कि थल-मुनस्यारी रोड में नाचनी के पास पुलिस ने पर्यटक वाहनों को चेकिंग के नाम पर घंटों रोके रखा। मौके पर थानाध्यक्ष के साथ अन्य पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे। आरोप लगाया इस दौरान पर्यटकों के साथ पुलिस ने अभद्रता भी की। कहा कि पुलिस ने 9 पर्यटक वाहनों का चालान किया। कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने 500-500 रुपये का चालान तो काट दिया, लेकिन चालान रसीद में वाहन नंबर तक नहीं लिखा।
कई वाहन चालकों को चालान रसीद तक नहीं दी। वहीं, पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु का कहना है कि यदि पुलिस ने चालान रसीद में वाहन संख्या नहीं लिखी है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। इधर, होटल एसोसिएशन के सदस्य देवेंद्र देवा ने कहा कि पर्यटकों के साथ की गई अभद्रता की वह निंदा करते हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ेगा। कहा कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद नाचनी पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटक वाहनों का नियमानुसार ही चालान किया गया है। किसी वाहन में नंबर प्लेट नहीं थी, तो किसी चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। पर्यटकों से अभद्रता की बात बेबुनियाद है।
विज्ञापन

दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष नाचनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें