फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी महोत्सव का रंगारंग आगाज

Sat, 12 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मुवानी महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने दीप जलाकर किया। उद्घाटन अवसर पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विधायक महर ने महोत्सव के आयोजन के लिए मुवानी के लोगों को बधाई दी। कहा कि महोत्सव के जरिए स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने महोत्सव संचालन के लिए सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने भी महोत्सव के आयोजन की पहल को सराहा। उद्घाटन अवसर पर शिशु मंदिर थल के विद्यार्थियों ने भव्य बैंड का प्रदर्शन किया। मुवानी डिग्री कालेज, जीआईसी मुवानी, शिशु मंदिर मुवानी, हिमालया मांटेसरी स्कूल मुवानी के विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दृष्टिहीन सुंदर बाफिला के गीतों का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम सिंह राठौर, संरक्षक जगत सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष कमल दीप बिष्ट ने मुख्य अतिथि के साथ ही सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। युवक कांग्रेस के विधानसभा सभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन, तिलकराज जोशी समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन ललित मोहन राठौर शौर्य और केजी पंत ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें