फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन में छापेमारी के लिए बनी टीम

Sat, 12 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट/पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने नगर क्षेत्र में पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। छापेमारी के लिए बाकायदा तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि पॉलीथिन पर पूर्ण प्रतिबंद होने के बाद भी कुछ व्यापारी पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं। कहा कि ऐसे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की जाएगी, पॉलीथिन पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में ही तहसीलदार डिगर सिंह के नेतृत्व में पॉलीथिन में छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एनबी पांडे, थानाध्यक्ष केएस नेगी शामिल हैं। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और नालियों में किए गए अतिक्रमण पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि अतिक्रमण से यातायात, सफाई व्यवस्था और आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यह टीम अतिक्रमण के मामलों को भी देखेगी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें