फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी और कनालीछीना में पानी की गंभीर समस्या

Fri, 17 May 2019 10:42 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , अस्कोट/मुवानी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
कनालीछीना में जल संस्थान के टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
कनालीछीना और मुवानी क्षेत्र के जल स्रोतों में पानी की कमी के कारण लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो गए हैं। जल संस्थान टैंकर और पिकप वाहनों के जरिए पानी की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण मुवानी और कनालीछीना क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट गहरा गया है। मुवानी, कनालीछीना के साथ ही भागौचारा, सिंघाली, सुनखोली, तल्लाबगड़, सिरोली के लोग भारी दिक्कत से घिर गए हैं। स्रोत में पानी कम होने से नलों में नाममात्र पानी आ रहा है। लोग सुबह से शाम तक पानी के ही इंतजाम में लगे रहते हैं। लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए कई किमी दूर जाना पड़ रहा है। पानी संकट को लेकर लोग परेशान हो गए हैं।

लोगों ने पानी की कमी को दूर करने के लिए तत्काल वैकल्पिक कदम उठाए जाने चाहिए। जल संस्थान के अवर अभियंता कमल भट्ट का कहना है कि स्रोतों में पानी की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। पानी की कमी वाले स्थानों में टैंकर और अन्य वाहनों के जरिए पानी बांटा जा रहा है। पेयजल किल्लत रहने तक टैंकर और वाहनों से पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें