फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी वालों ने प्रदर्शन किया

Tue, 28 Mar 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुवानी/थल
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर मुवानी में प्रदर्शन करते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुवानी कस्बे में पेयजल का गंभीर संकट शुरू हो गया है। तड़ीगांव पेयजल योजना से पानी की सप्लाई कम होने से कई घरों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को कस्बे में प्रदर्शन किया और तत्काल मुवानी के लिए कलीनागाड़ से प्रस्तावित पेयजल योजना का काम शुरू करने की मांग की। मुवानी के लिए रामगंगा से लिफ्ट योजना का भी प्रस्ताव बनाया गया था, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। इसके अलावा लोगों ने मुवानी को विकासखंड का दर्जा देने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती करने की भी मांग की।
विज्ञापन


मुवानी घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम के नेतृत्व में एकत्रित लोगों ने कहा कि मुवानी क्षेत्र में सड़क, चिकित्सा, पेयजल, बिजली की समस्याएं हल करने की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कहा गया कि नई सरकार को इस मामले में तत्काल कदम उठाना चाहिए। बाद में समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा गया। प्रदर्शन में नवनीत कार्की, कुंदन पुजारा, संजय वर्मा, मेहर सिंह कठायत, हंस कुमार पाल, दीपक कार्की, कमलदीप बिष्ट आदि थे। 

सड़क चौड़ीकरण से पानी का धारा क्षतिग्रस्त
पिथौरागढ़। थल-सातशिलिंग सड़क के चौड़ीकरण के समय देवलथल के पास उसैल में स्थित पानी के धारे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ठीक सड़क के किनारे स्थित इस धारे से यात्री और वाहन चालक प्यास बुझाते हैं। इसके अलावा गांव के लोग भी अक्सर इसी धारे से पानी भरकर ले जाते हैं। बताया गया कि सड़क के चौड़ीकरण के समय धारे का फर्श तोड़ दिया गया। प्रधान जयंती देवी ने बताया कि धारे के पास मनरेगा की मद से फर्श तैयार किया गया था। उसे सड़क चौड़ीकरण के समय तोड़ दिया गया। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि धारे की मरम्मत के लिए एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन के ईई से कई बार बात की गई। अब तक धारे की मरम्मत नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जानकारी डीएम को दी जाएगी। यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें