फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं को पूजने पहाड़ अवश्य जाएं: कोश्यारी

विज्ञापन
मुंबई में एलबम का विमोचन करते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रवासी उत्तराखंडियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें त्योहार मनाने और देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए अपने गांवों में जरूर जाना चाहिए। मुंबई में राजभवन में रविवार की रात चांदनी इंटरप्राइजेज की यू ट्यूब एलबम ‘कां हराय म्यर पहाड़क रीति-रिवाज’ का विमोचन करने के बाद उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलबम में पहाड़ की पीड़ा को बखूबी दिखाया गया है। उन्होंने नई पीढ़ी को पहाड़ और वहां की लोक संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रवासी लोगों से त्योहारों के मौके पर अपने मूल गांवों में जाने का अनुरोध किया। मुंबई में बसे जगजीवन कन्याल ने भी लोगों से अपनी मूल जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया।
इंजीनियर नरेंद्र टोलिया के निर्देशन में बनी एलबम में सिने कलाकार हेमंत पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। एलबम की शूटिंग भनड़ा गांव और डीडीहाट नगर के आसपास हुई है। एलबम के गीतों को सुर लोक गायक चंद्रप्रकाश ने दिए हैं। विमोचन के कुछ घंटों के भीतर ही पांच हजार से अधिक लोग यू ट्यूब पर इसे देख चुके हैं। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने एलबम के विमोचन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें