फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पलायन रोकने में मददगार होगा मशरूम उत्पादन

Sun, 29 Sep 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेते ग्रामीण।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि विज्ञान केंद्र, गैना, ऐंचोली, पिथौरागढ़ में ग्रामीण युवाओं ने ढिंगरी मशरूम उत्पादन की बारीकियां सीखीं। केंद्र के मशरूम विशेषज्ञ डाॅ. महेंद्र सिंह ने बताया कि पहाड़ों से ग्रामीण युवाओं का पलायन रोकने के लिए मशरूम का व्यवसाय उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने मशरूम की विभिन्न प्रजातियों, उसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों, ढिंगरी मशरूम उत्पादन में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, मशरूम बैग बनाने की विधि, मशरूम में लगने वाले कीटों और बीमारियों का प्रबंधन के साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने में मशरूम उत्पादन के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किसान पुराने घरों में भी मशरूम का उत्पादन आसानी से कर सकते हैं और अच्छी आमदनी कर सकते हैं। केंद्र के सब्जी विज्ञान के विशेषज्ञ डाॅ. अभिषेक बहुगुणा ने किसानों को मशरूम से बनने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में और मशरूम के विपणन के बारे में बताया। केंद्र के विशेषज्ञों ने सभी से मशरूम उत्पादन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसानों से अमित मेहता, शोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोशनी बोरा, सुनील दत्त राय, रबी शर्मा, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें