फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानाथल में युवक ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या की

विज्ञापन
मृतक ग्राम प्रधान के घर में जुटी भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग/थल (पिथौरागढ़)। थल तहसील के पुरानाथल क्षेत्र के माछीखेत गांव में एक युवक ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक ने जिस बंदूक से वारदात को अंजाम दिया उसे प्रधान के बड़े भाई के घर से चुराकर लाया था। हत्या की खबर पता चलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी छाई है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी एक मंदिर के शौचालय में छिपा था, जिसे बेड़ीनाग पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माछीखेत के बानड़ी तोक निवासी ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह (53) पुत्र स्व. जगत सिंह शनिवार रात करीब 9:30 बजे लघु शंका के लिए घर से बाहर आए थे। इसी दौरान गांव के 22 वर्षीय नीरज सिंह उर्फ नीरू ने उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो पुष्कर खून से लथपथ आंगन में पड़े थे, जबकि आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर रविवार सुबह थल के राजस्व निरीक्षक गोविंद नाथ गोस्वामी, बेडीनाग के नायब तहसीलदार हिमांशु जोशी, पूरन सिंह गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर राम, पवन चौहान और संजीव द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इधर लोगों की निशानदेही पर आरोपी युवक को एक मंदिर के शौचालय से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से दोनाली बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी नीरज ग्राम प्रधान पुष्कर से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें