फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में बारिश

Tue, 03 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अंधड़ से पापुलर का पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आ गया। जिला मुख्यालय में शाम छह बजे गरज के साथ बौछारें गिरीं। मुनस्यारी में अपराह्न तीन बजे हल्की बारिश हुई। पांच बजे तेज बारिश श्ुारू हो गई। इस दौरान तेज अंधड़ भी चला, जिससे मुनस्यारी में तहसील रोड पर पापुलर का विशाल पेड़ गिर गया। इस वजह से 3.30 बजे से 5.30 बजे तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ गिरने से एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। धारचूला में अपराह्न चार बजे हल्की बारिश हुई। दोबाट, ऐलागाड़, तवाघाट में अच्छी बारिश हुई। मदकोट में तेज बौछारें गिरने से जंगलों की आग बुझ गई है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में दोपहर बाद तेज हवा चली। आसमान घने बादल से घिर गया। डीडीहाट, बेड़ीनाग में भी तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार अब नमी स्तर बढ़ने लगा है। अगले 24 घंटे में निचले इलाकों में भी बारिश होगी। मौसम में आए बदलाव और तेज हवा चलने से धुंध का असर कम हो गया है। मुनस्यारी में दोपहर बाद घने बादल छाने और वातावरण में धुंध के कारण रोशनी बहुत कम हो गई। अपराह्न चार बजे मुनस्यारी और नाचनी में वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम में आए बदलाव से प्रशासन और वन विभाग ने थोड़ी राहत महसूस की है। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक बैठता है तो बुधवार से और राहत मिल जाएगी। 
पंचाचूली, हंसलिंग में हल्का हिमपात 
उच्च हिमालय की पंचाचूली, राजरंभा, नागलिंगधूरा,  हंसलिंग की चोटियों पर मंगलवार को देर शाम हल्का हिमपात हो गया। इससे  मुनस्यारी के तापमान में भी गिरावट आ गई। शाम को मुनस्यारी में अधिकतम  तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस मौसम में कभी कभार ही उच्च  हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होता है। मल्लाजोहार के तमाम इलाकों में दोपहर  बाद जमकर बारिश हुई। तेज अंधड़ के कारण जंगलों में पेड़ गिरने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें