फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में साहसिक खेलों का प्रशिक्षण जारी

Sun, 18 Oct 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित नैन सिंह माउंटेनियरिंग संस्थान में पहला साहसिक खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। करीब आठ हजार फीट की ऊंचाई पर राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कुल 30 प्रतिभागी माउंटेनियरिंग, जुमारिंग, आपदा प्रबंधन की जानकारी हासिल कर रहे हैं। 15 दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को साहसिक खेलों की पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण देने के लिए उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्वतारोही ध्रुव जोशी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जगमोहन यहां पहुंचे हैं। संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि 15 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को कठिन पहाड़ियों में चढ़ने, खाइयों को पार करने, नदियों को पार करने, आपदा के समय तत्काल राहत पहुंचाने जैसी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले बैच का प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद दूसरा बैच शुरू किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण संस्थान को खोलने में मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने गहरी रुचि दिखाई थी। अब विधिवत प्रशिक्षण के कार्यक्रम शुरू हो जाने से यह उम्मीद की जा रही है कि संस्थान से नियमित युवाओं को प्रशिक्षण मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें