फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के परिवारों का पूरा ख्याल रखा जाएगा : रिजिजू

Sun, 18 Oct 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बरती जाए। विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा कर रहे जवानों के परिजनों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने एसएसबी और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वह अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों को पूरी सुविधा प्रदान करें। रिजिजू रविवार को कालापानी में एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कालापानी की सीमा नेपाल से सटी हुई हैं और पिछले दिनों नेपाल के कुछ राजनैतिक दलों ने कालापानी कूच का भी आह्वान किया था। इसके अलावा, रिजिजू का दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में भारत की ओर से नेपाल से लगी सीमा पर चौकसी और कड़ी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रविवार सुबह करीब 10:40 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे। वहां से वह सड़क मार्ग से कालापानी तक गए। बाद में वह वहां से सात किमी दूर नाभीढांग भी पहुंचे। वहां उन्होंने आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाया। रिजिजू का रविवार को नाभीढांग में ही रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन वहां पर सुविधाओं की कमी और ठंड ज्यादा होने के कारण उनको शाम को गुंजी लौटना पड़ा। गुंजी से मिली सूचनाओं में कहा गया है कि गृह राज्यमंत्री ने जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया। उन्होंने तिब्बत और नेपाल सीमा की स्थिति की जानकारी ली। गृह राज्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एसएसबी के आईजी श्याम सिंह, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह, एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर, धारचूला के एसडीएम पारितोष वर्मा पहले से ही गुंजी पहुंचे हुए थे।


डीएम, एसपी धारचूला में बैठे रहे
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू का जो कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिला था, उसके अनुसार उनको धारचूला पहुंचना था। इस कार्यक्रम को देखते हुए डीएम सुशील कुमार, एडीएम प्रशांत आर्य, चंपावत के एसपी डीएस कुंवर शनिवार की रात को ही धारचूला पहुंच गए। रविवार को गृह राज्यमंत्री का हेलीकॉप्टर धारचूला रुकने के बजाय सीधे गुंजी चला गया। इस कारण अधिकारियों को धारचूला में रुकना पड़ा। अब मंत्री सोमवार को गुंजी से लौटेंगे। तब तक अधिकारी धारचूला में उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें