फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार में एक समय में खड़े रहेंगे सिर्फ चार वाहन

Tue, 28 May 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गणाईगंगोली में बनाई गई टैक्सी लाइन। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली में यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए मंगलवार को उप निरीक्षक भगवान गिरी गोस्वामी ने टैक्सी संचालकों, व्यापारियों के साथ बैठक की। तय हुआ है कि मुख्य बाजार गोनियागाड़ में अब एक समय में केवल चार टैक्सियां खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन


हर स्टेंड के लिए पेंट का बॉर्डर बनाया गया है। बॉर्डर के अंदर एक समय में बनकोट, लाखतोली, ग्वाड़ी और बेड़ीनाग जाने वाली टैक्सियां खड़ी रहेंगी। अन्य टैक्सियां मेन चौराहे से बाहर खड़ी रहेंगी। नंबर आने पर ही संबंधित रूट की टैक्सी गोनियागाड़ आएगी। नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किया जाएगा। उप निरीक्षक ने व्यापारियों से अपने प्राइवेट वाहन सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक स्टेंड से बाहर लगाने को कहा है। बाजार में ट्रकों से सामान सुबह और शाम को ही उतारा जाएगा। दिन में कोई ट्रक सामान उतारता है, उस दौरान जाम लगा तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित ट्रक संचालक की होगी।

गौरतलब है कि गोनियागाड़ में अनियंत्रित ढंग से वाहन खड़े होने से हर दिन जाम लग रहा था। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र मेहता, बलवंत डोबाल, हीरा सिंह बोरा, हरीश मेहता, कौस्तुभ सिंह बोरा, गोपाल सिंह मेहता, हेमंत बोरा, राजेंद्र बोरा, गिरीश उपाध्याय, हेम चंद्र फुलारा, विनोद रावत, सुंदर जेठी, जितेंद्र बोरा, बलवंत बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें