फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर बरसे सांसद प्रदीप टम्टा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समाप्त कर कौड़ियों के भाव भ्रष्ट कारपोरेट के हाथों में बेचना चाह रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की विमान सेवा हो या संचार सेवा किसी भी तरह के उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने का पुरजोर विरोध करते हुए कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन खड़ा करेगी। यह कहना है कि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का।
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी के समर्थन में प्रचार के लिए पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदीप टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में विकास प्राधिकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। इस जनविरोधी विकास प्राधिकरण को सरकार को शीघ्र वापस लेना चाहिए। इस मुद्दे पर कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में तमाम विकास कार्य हुए थे। भाजपा के सत्ता में आते ही उन तमाम कार्यों में ठहराव आ गया।
शिक्षा की स्थिति बदहाल है। कांग्रेस ने जिन तकनीकी संस्थानों पॉलीटेक्निक और आईटीआई की स्थापना की थी उनमें से अधिकांश संस्थान बंद पड़े हैं। कांग्रेस ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत हजारों किमी सड़कों का निर्माण किया। भाजपा ने यह योजना बंद कर दी। कहा कि प्रदेेश के अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। पिथौरागढ़ में हार्ट स्पेशलिस्ट नहीं होने से मरीजों को हल्द्वानी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सीमांत की जनता को विमान सेवा के नाम पर भी ठगा जा रहा है। इसका जवाब जनता भाजपा को उप चुनावों में देगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें