फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा बैराज से चार पहिया वाहनों की आवाजाही सुचारु

Mon, 28 Sep 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सोमवार सुबह शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर बैराज प्रशासन ने चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक हटा दी है। इससे भारत-नेपाल के बीच आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम से नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी। सोमवार सुबह 11 बजे जलस्तर घटकर 98,272 क्यूसेक पर पहुंच गया। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर रेड अलर्ट जारी कर चार पहिया वाहनों को रोका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें