फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंगन मिलन में गूंजीं किलकारी गर्भवतियों की हुई गोदभराई

Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सोमवार को जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बालिकाओं का बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। धात्री माताओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। बच्चों को फल, बिस्किट और चॉकलेट बांटे गए। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मझेड़ा, लोहाघाट और वालिक समेत कई केंद्रों पर कार्यक्रम किए। बाराकोट के लिसवाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। यहां उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वालिक आंगनबाड़ी केंद्र में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सिंह बिष्ट ने बच्चों को फल और बिस्किट दिए। कजीना-प्रथम समेत अन्य केंद्रों पर पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें