फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले, पहाड़ छूटि ग्यो...

Sun, 19 Nov 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में लोकगायक गोविंद दिगारी के गीतों में झूमते दर्शक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोकगायक गोविंद दिगारी ने जब चिरपरिचित अंदाज में-पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले, पहाड़ छूटि ग्यो, गीत गाया तो दर्शक और अतिथि अपनी सीटों पर थिरकने लगे। इसके अलावा उन्होंने-संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, फिल्मी गीत भी गाया।
विज्ञापन


शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित कार्यक्रमों से हुई। विद्या मंदिर धारचूला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत-मां तुझे सलाम, वंदेमातरम, कार्यक्रम को लोगों ने बहुत सराहा। शाम को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनीताल के पूर्व सांसद महेंद्र पाल उपस्थित थे। लीला बनंग्याल एवं कमला चंद ने अतिथियों को बैज पहनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आमंत्रित दलों ने जोरदार समां बांधा। एनएचपीसी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों ने भी विशेष छटा बिखेरी। इस दौरान एनएचपीसी ने मेला संचालन के लिए मेला कमेटी को 75 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। एनएचपीसी की धौलीगंगा परियोजना के प्रभारी महाप्रबंधक मुख्य अभियंता बिक्रम सिंह ने चेक दिया।

लोकगायक गोविंद दिगारी के गीतों से प्रभावित होकर विधायक हरीश धामी ने उन्हें 15 हजार रुपये का नकद इनाम दिया। जौनसार गढ़वाल से आई गायिका रेशमा साह ने-जूनी रे जूनी और मेरो गढ़वाला गीत गाया। तारा पथनी ने-जब जौलजीबी आली तेरी गाड़ी रुकी जाली, ओ लाली हो लाली हौसिया पराणा आदि गीत गाए। टीवी रियलिटी शो में कई प्रस्तुतियां दे चुके लॉफिंग किंग के नाम से मशहूर बिक्रम बोरा के रोबोटिक डांस को सभी ने बेहद पसंद किया। विधायक हरीश धामी ने उसे नकद बीस हजार रुपये का पारितोषिक दिया। देर रात तक चले कार्यक्रमों में तहसीलदार आईबी मल्ल, ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर, एनएचपीसी के मुख्य अभियंता अनिल कुमार, मदन सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


नेपाल के गायक अर्जुन का कार्यक्रम कल
नेपाल के प्रसिद्ध गायक अर्जुन कौशल 21 नवंबर की रात जौलजीबी मेले में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उनका कार्यक्रम तय होने से लोगों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि अर्जुन कौशल ने मेले में कार्यक्रम पेश करने की सहमति जता दी है। नेपाल के इस गायक के कई हिट गाने युवाओं की जुबां पर छाए रहते हैं। अर्जुन खुद गीतकार, संगीतकार और गायक हैं। इधर, विधायक हरीश धामी ने बताया कि ऐतिहासिक मेले को और ज्यादा आकर्षक बनाने के उद्देश्य से 23 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें