फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंटेनियरिंग संस्थान के लिए मिले 17.5 करोड़

Sat, 24 Oct 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी के बलाती फार्म में बन रहे पंडित नैन सिंह माउंटेनियरिंग संस्थान के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किश्त में 17.51 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन


 संस्थान की स्थापना में 20.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संस्थान के भवन के निर्माण का काम यूपी राजकीय निर्माण निगम कर रहा है।

अब तक निगम ने 96.80 लाख रुपये की राशि खर्च कर दी है। मुनस्यारी मुख्य मार्ग से बलाती फार्म तक 1.5 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग बनाया जा रहा है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि मुनस्यारी के माउंटेनियरिंग संस्थान को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान में उत्तराखंड के नौजवानों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के युवाओं को साहसिक खेलों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू की देखरेख में सारी साहसिक खेल गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें