फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंटेन गाइड प्रशिक्षण के लिए पहुंचे खलियाटॉप

Tue, 04 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
खलियाटॉप में माउंटेन गाइड का प्रशिक्षण लेते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोनाल संस्था की ओर से चलाए जा रहे माउंटेन गाइड प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को युवाओं का दल खलियाटॉप पहुंचा। युवाओं को पहाड़ियों पर चढ़ने, रास्तों का अंदाजा लगाने, बुग्यालों में रास्ते खोजने की जानकारी दी जा रही है। पहले यह प्रशिक्षण तीन दिन के लिए तय किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर पांच दिन का कर दिया गया है।
विज्ञापन


मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण में कुल नौ युवा शामिल हैं, इनमें विनीता कठायत, पूनम पालीवाल, रश्मि नितवाल, पूनम आर्य, प्रकाश नेगी, पंकज नेगी, नवीन, कमल, सुरेंद्र पाना शामिल हैं। युवाओं को व्यावसायिक तौर पर काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि वह इलाके में आने वाले पर्यटकों की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बार मुनस्यारी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस सीजन में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रशिक्षण खुद सुरेंद्र पंवार, दीपक पंवार और काशी सिंह खत्री दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें