फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंटेन ट्रेल बाइकिंग में स्थानीय युवाओं ने लिया हिस्सा

Sat, 26 Sep 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से मुनस्यारी की पगडंडियों में साइकिल दौड़ाकर नौजवान पीढ़ी के मन में जिज्ञासा का भाव भर चुके विदेशी प्रशिक्षकों ने शनिवार से स्थानीय युवाओं से इस साहसिक गतिविधि में खुद भी शामिल होने को कह दिया। कुल 25 नौजवानों ने माउंटेन ट्रेल बाइकिंग में हिस्सा लिया। हेलीपैड से लेकर डांडाधार तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक पगडंडियों में सफलतापूर्वक साइकिल चलाकर स्थानीय युवा बेहद खुश हैं। मुनस्यारी के लोगों के लिए उत्तराखंड वन विकास निगम ने पहली बार यह पहल की है।
विज्ञापन

उधर, विदेशी प्रशिक्षकों के एक दल ने शनिवार को मुनस्यारी से चुलकोट तक के ट्रैक में साइकिल दौड़ाई। विदेशी प्रशिक्षकों का कहना है कि माउंटेन ट्रेल बाइकिंग का आने वाले समय में स्थानीय युवाओं को ही संचालन करना है। यदि वह खुद इस काम को सीख लेंगे तो वह आजीविका का साधन भी जोड़ सकते हैं। स्थानीय युवाओं को नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र बृजवाल और सुरेंद्र पंवार ने सहयोग दिया और उनको साइकिलिंग के लिए गाइड किया।
वन विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने बताया कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की यह पहल काफी हद तक कारगर साबित हुई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन रविवार को वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी समापन करेंगे। उधर, विधायक और मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल का कहना है कि माउंटेन ट्रेल बाइकिंग इस क्षेत्र के लिए महान उपलब्धि है। अब तक यहां के लोगों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिन इलाकों में वह पैदल सफर नहीं कर सकते, उनमें साइकिल भी दौड़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें