फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में एक दिन पूर्व विवाहिता की मौत के बाद सास का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र में एक दिन पूर्व गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, उसके 24 घंटे के भीतर उसकी सास की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वड्डा क्षेत्र में सात माह की गर्भवती रजनी (24) की अचानक मौत हो गई थी। शुक्रवार को रजनी की सास आशा देवी पत्नी प्रकाशराम की भी मौत हो गई। राजस्व पुलिस के अनुसार, मृतका की सास आशा देवी पैरालाइज से पीड़ित थीं। बहू की अचानक मौत के सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि रजनी की मौत के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजा है लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें