फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान मोस्टिया के दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग

Fri, 18 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ईष्ट मोस्टिया लोक देवता के डोले के करीब 20 हजार से अधिक लोग साक्षी बने। परंपरागत रूप से मां महाकाली का भी डोला उठा। जैसे ही भगवान मोस्टिया का डोला मंदिर परिसर में पहुंचा तो बूंदाबांदी होने लगी, जिससे लोग रोमांच से भर उठे। डोला पहुंचने पर हर साल बारिश होने या फिर बूंदाबांदी अवश्य होती है।  मोस्टामानू महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है।  
विज्ञापन

कृषि का रक्षक माने जाने वाले भगवान मोस्टिया पर छह पट्टी सोर के लोगों की श्रद्धा है। शुक्रवार को सुबह से ही लोगों को रुख शहर से 7 किमी दूर मोस्टामानू की ओर होने लगा। दोपहर होने तक हजारों लोग मोस्टामानू मंदिर परिसर में पहुंच गए। करीब तीन बजे खुन्दे गांव (छानापांडे) से भगवान मोस्टिया और ढूंगा से मां महाकाली का डोला मोस्टामानू मंदिर के लिए रवाना हुआ। डेढ़ किमी की दूरी तय करने के बाद दोनों डोले मंदिर परिसर में पहुंचते ही माहौल रोमांचकारी हो उठे। देवडांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया। छानापांडे निवासी रिटायर्ड शिक्षक तुलसी प्रसाद पांडे ने बताया कि मोस्टिया देवता के प्रसन्न रहने से धन, धान्य की किसी प्रकार से कमी न रहने की परंपरा है। बारिश अच्छी होती है, किसान सुखी रहते हैं।
मोस्टामानू महोत्सव में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत विधायक मयूख महर ने की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रभारी डीएम विनोद गिरी गोस्वामी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, कांग्रेस नेता रवींद्र बिष्ट मालदार, तिलकराज जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी,भाजपा नेता गोपू महर, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर को महोत्सव समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल, सचिव सुभाष फुलेरा, राजेंद्र कांडपाल, ललित मोहन धानिक आदि ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन जनार्दन उप्रेती, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया। ऐंण (पहेली) प्रतियोगिता के अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। महोत्सव शनिवार को संपन्न होगा। उधर, मुख्य मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध कर रखे थे। डेढ़ किमी पहले चंडाक में वाहन रोक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें