फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकोड़ी में बांज और उतीस के 70 से अधिक पेड़ काट डाले

विज्ञापन
चौकोड़ी में काटा गए बांज के पेड़ का ठूंठ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बांज और उतीस के 70 से अधिक पेड़ काटे
विज्ञापन

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी में अज्ञात लोगों ने बांज और उतीस सहित विभिन्न संरक्षित प्रजातियों के 70 से अधिक पेड़ काट डाले। वन रेंजर चंदा महरा ने वन बीट अधिकारी ज्योति वर्मा को मौके पर भेजकर अवैध रूप से काटे पेड़ों की जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पेड़ों के कटान से चौकोड़ी क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। चौकोड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे पर्यटन स्थल की सुंदरता समाप्त हो जाएगी। पेड़ों को काटने से यहां की हरियाली को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र ही यहां पर पेड़ों को काटने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मालदार परिवार के ऋषेंद्र बिष्ट ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग को शिकायत कर चौकोड़ी में अवैध रूप से पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वन रेंजर चंद्रा महरा ने बताया कि बांज, उतीस, आरव, चीड़ के 70 पेड़ों को काटा गया है। मौके पर कटे पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। पेड़ों को काटने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो- 13पीटीएच 21पी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें