फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बढ़ने लगे वायरल बुखार के मरीज

Thu, 07 Sep 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। बीडी पांडे जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित करीब 70 बच्चे रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भी बृहस्पतिवार को वायरल से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस नबियाल ने बताया कि कई बच्चों में सर्दी, खांसी के लक्षण भी दिख रहे हैं। मरीज बढ़ने के कारण पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल भी बच्चों की जांच और उपचार कर रहे हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमसी रजवार भी रोजाना 90 से अधिक मरीज देख रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में आजकल वायरल बुखार पीड़ितों की संख्या अधिक है। कुल 120 शय्या वाले अस्पताल में 150 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इस कारण कई भर्ती मरीज आपातकालीन कक्ष के बाहर ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





वायरल बुखार से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह
बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह और नाक को छूने से परहेज करें।
वायरल बुखार वाले व्यक्ति के संपर्क से दूर रहें।
संतुलित और उबला भोजन लें।
भीड़ वाली जगहों से दूर रहें।
मल्टी-यूज वाइप्स साथ रखें।

सफाई पर विशेष ध्यान रखें।
उबला पानी पीएं।

पिथौरागढ़ अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर भर्ती मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें