फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इन्फेंट्री बटालियन टीए में 194 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 07 Sep 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 130 इन्फेंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी (टीए) पर्यावरण की ओर से कुमाऊं में 25 से 30 सितंबर तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें भूतपूर्व सैनिक, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग की पूर्व महिला कर्मी और राज्य वन विभाग में 20 साल नौकरी कर चुके लोगों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप मेहरा ने बताया कि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदकों को 25 सितंबर को आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुबह छह बजे 130 इन्फेंट्री बटालियन टीए पर्यावरण कुमाऊं पिथौरागढ़ में पहुंचना होगा। इसमें शामिल होने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को डिस्चार्ज बुक, सेना सामूहिक जीवन बीमा की ओर से जारी प्रमाणपत्र, पेंशन आदेश की मूल प्रति, आठ पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा।
यहां जेसीओ (जनरल ड्यूटी) के दो, सिपाही (लिपिक) में एक पद, सिपाही (सफाई वाला) एक, सिपाही (कुक) एक पद, सिपाही (जनरल ड्यूटी) 180, सिपाही (बढ़ई) दो, सिपाही (धोबी) के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। लेफ्टिनेंट कर्नल मेहरा ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन पंजीकरण और पात्रता मापदंड की अधिक जानकारी के लिए www.130ta.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें