फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाला तालेश्वर धाम में घुसा, मलबे में दबी देवी देवताओं की मूर्तियां

विज्ञापन
झूलाघाट के तालेश्वर धाम में बरसाती नाले के साथ आया मलबा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से बरसाती नाले के साथ भारी मात्रा में मलबा तालेश्वर धाम में घुस गया। मलबे से मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियां दब गई। ग्रामीणों ने मलबा भरने की सूचना प्रशासन को दे दी है। प्रशासन की ओर से सुध न लेने पर ग्रामीणों ने मंदिर के मलबे को स्वयं हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के हिंदुओं की आस्था का केंद्र तालेश्वर धाम में बरसाती नाले के साथ मलबा घुस गया। पूर्व ग्राम प्रधान भीम सिंह गोबाड़ी ने बताया बारिश के कारण कटियानी गधेरा उफान पर आ गया। इससे निर्माणाधीन टनकपुर जौलजीबी सड़क का मलबा मंदिर परिसर में घुस गया। मलबे से मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तिया, अस्त्र शस्त्र दब गए। ग्रामीणों ने सड़क बनाने वाली कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीण भूपेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, राजेश सिंह, विकास सिंह, भीम सिंह, पुष्कर सिंह, सुंदर सिंह, चंद्र सिंह, मानसिंह, त्रिलोक सिंह, डंबर सिंह, पूरन सिंह, हरिराम, चमन सिंह, हरी रावल आदि ने शीघ्र मलबा हटाने की मांग की है।
मलबा आने से तीन घंटे बाधित रहा एनएच
कनालीछीना। पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। बुधवार को भी मलबा गिरने से यातायात लगभग तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। मलबा हटने के बाद ही यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

डीडीहाट। मलबा और बोल्डर आने से डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर यातायात बंद हो गया। दूनाकोट क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग सड़क खोलने में जुटा हुआ है। सड़क खोलने के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने से जेसीबी ऑपरेटर घायल हो गया है। मुनस्यारी। बारिश के चलते बोथी गांव से कारगिल शहीद हरीश दानू राइंका उच्छैती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन से चट्टानें दरक गई हैं। गांव के बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र खतरा बने मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें