फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में फंसी 10

विज्ञापन
एंबुलेंस में पैदा हुआ नवजात। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
जिले की खस्ताहाल सड़कें मुसीबत का सबब बन रही हैं। गर्भवती महिला को प्रसव के लिए मदकोट से मुनस्यारी ले जा रही एंबुलेंस बीच सड़क पर मलबे में फंस गई। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर ही प्रसव कराया।
विज्ञापन

बुधवार को मदकोट निवासी यमुना देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों के फोन करने पर 108 वाहन पहुंचा। जब उसे मुनस्यारी सीएचसी ले जाया जा रहा था तभी बीच सड़क पर जमा कीचड़ में एंबुलेंस फंस गई। तमाम प्रयासों के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं निकली तो एंबुलेंस के ईएमटी धीरेंद्र बर्फाल ने सड़क पर फंसी एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से धक्का देकर एंबुलेंस को कीचड़ से निकाला गया। बाद में एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया गया। 108 एंबुलेंस के जिला कार्डिनेटर परमानंद पंत ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इधर, सड़कों के खस्ताहाल होने से बारिश के दिनों में कई रूटों में वाहनों का संचालन कठिन हो जाता है। ऐसे में बीमार या गर्भवती महिलाओं की जान संकट में पड़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर पड़ा मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें